सिवनी: जालंधर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सिवनी में परिजनों का हंगामा, पति पर हत्या का आरोप
Seoni, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के गुंदरई गांव की रहने वाली नवविवाहिता प्रियंका की पंजाब के जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को बताया गया कि परिजनों का आरोप है कि पति किशोरी लाल की प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने जहर खा लिया। शव सिवनी पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने लखनवाड़ा थाने में विरोध जताते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।