होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में प्री-मानसून ने दी दस्तक तेज हवा के साथ हुई बारिश जनजीवन हुआ प्रभावित
नर्मदापुरम में प्री-मानसून ने इस बार जोरदार एंट्री कर दी है। शनिवार को सुबह तेज धूप और उमस के बाद करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगातार रिमझिम बारिश के रूप में रही। प्री-मानसून की इस अचानक दस्तक ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं आंधी-तूफान और बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।