डोलरिया: आमुपुरा, बघवाड़ा में कमिश्नर ने किसानों से की सीधी बात, फसल नुकसान और खाद उपलब्धता पर ली जानकारी
मंगलवार को करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो कमिश्नर केजी तिवारी का बताया जा रहा है जिसमें कमिश्नर ने आमूपुरा,बघवाड़ा, पहुंचकर किसानों से आमने-सामने चर्चा की और किसानों से फसल क्षति नहर से सिंचाई की उपलब्धता खाद और यूरिया की उपलब्धता, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति का फीडबैक लिया।