सोनीपत: बिंदरोली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सोनीपत के गांव बिंदरोली से खौफनाक खूनी वारदात सामने आई है,जहां एक ही परिवार से तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।सुबह करीब 6 बजे इस वारदात को घर पर ही अंजान दिया गया है, हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई पर लगा है।मरने वालों में महिला मधु आयु 22 वर्ष , अमरदीप 26 वर्ष और 3 माह का बच्चा शिवम शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।