शहर तेलपा एवं गुलजारबाग में अग्निशमन विभाग के द्वारा रविवार को शाम 4:00 बजे जागरूकता अभियान चलाया गया।अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि की उपस्थिति में कर्मियों ने लोगों को अग्निकांड से बचने के संबंध में जागरूक किया।