झांसी: झांसी में पुरानी रंजिश के चलते चाचा और भतीजे पर लोगों ने किया धारदार हथियार से हमला, भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड शिवानी होटल तिराहे के पास बीती देर रात आधा दर्जन लोगों ने चाचा और भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें भतीजे गौरीशंकर की मौत हो गई जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी है। और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है, बेटी के मुताबिक होटल में गलत काम होते थे जिसकी शिकायत उसके पिता ने पुलिस से की थी।