हुज़ूर: भोपाल: आधे घंटे में तीन छात्राओं पर चाकू से हमला, सीसीटीवी में कैद आरोपी
Huzur, Bhopal | Jan 31, 2026 राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर तीन छात्राओं पर चाकू से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक ने छात्राओं पर चाकू से वार कर दहशत फैला दी। पीड़िताओं के अनुसार वे आरोपी को पहले से नहीं जानती थी| हमले के बाद आरोपी उन्हें पास बुलाने की कोशिश करता रहा और फिर मौके से फरार हो गया|