कोल: धर्म समाज महाविद्यालय के सामने खड़े बारात के बैंड में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, क्षेत्रीय लोगों ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Apr 30, 2024 थाना गांधी पार्क के DS कॉलेज के सामने खड़े बारात के बैंड में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगता देख इलाके में अफरा तफरी मच गई और दमकल विभाग को सूचना करते हुए क्षेत्रीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना के बावजूद दमकल विभाग की टीम काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।