कोल: महुआखेड़ा में चुनाव ड्यूटी पर गए RAF कर्मी के घर मे चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, SSP से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 30, 2024 महुआ खेड़ा में RAF कर्मी के घर में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। RAF कर्मी चुनाव ड्यूटी में नोएडा गए हुए थे इस दौरान चोरों ने चोरी की है। पीड़ित ने बताया कि घर में कोई नहीं था तब चोर उनके घर में प्रवेश कर गए और लाखों की ज्वेलरी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित RAF कर्मी आज SSP कार्यालय पहुंचा और SSP से मुलाकात कार्यवाही की मांग की है।