कोल: महमूदपुर में एक युवक ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 30, 2024 थाना हरदुआगंज के गांव महमूदपुर में युवक ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 25 वर्षीय अंशु मेहनत मजदूरी का परिवार का पालन पोषण किया करता था। मंगलवार सुबह अंशु अपने घर से शौच करने की कहकर निकल कर आया था। बाग में अंशु ने शौच किया और फिर आम के बाग से आम खाने के बाद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।