टिमरनी: नहरों में पानी की समस्या पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह सख्त, आज रात करेंगे निरीक्षण
Timarni, Harda | Apr 1, 2026 टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में नहरों में पानी की समस्या को लेकर किसानों की बढ़ती चिंता को गंभीरता से लेते हुए विधायक कुंवर अभिजीत शाह सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक शाह आज रात्रि 10 बजे माचक सहित अन्य प्रमुख नहरों का मौके पर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।