कुंडा: नगर पंचायत हीरागंज पहुंचे वार्डवासियों ने ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओ को लेकर सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत हीरागंज में सोमवार को पहुंचे फतेहनगर, माधव नगर वार्ड के लोगो ने ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया । आरोप लगाया कि वार्डो में गंदगी का अंबार लगा है और फॉगिंग न होने की वजह से लोग बीमार पड़ रहे है। मूलभूत सुविधाओ समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर पंचायत हीरागंज बाजार में घण्टो हंगामा होता रहा।