डोलरिया: बघवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रविवार को बघवाड़ा क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने बूथ क्रमांक 189 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक जागरूकता, नवाचार,पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी पर चर्चा की।