कटकमसांडी: हजारीबाग पुलिस को मिली नई ताकत, 42 नई बाइक से बढ़ेगी गश्त और अपराध नियंत्रण
झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से हजारीबाग पुलिस को 42 नई मोटरसाइकिल मिली हैं। इससे पहले भी जिले को 50 बाइक मिल चुकी हैं। नई बाइक को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और नशा विरोधी अभियान को मजबूत करने के लिए शहरी व ग्रामीण थानों में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार सिंह और कुमार देवव्रत ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों