कोईलवर: कोईलवर आरटीपीएस काउंटर के पास भीड़ लगाने पर होगी कार्रवाई, जानकारी दी राजस्व अधिकारी राज भूषण सिंह ने
स्थानीय अंचल कोईलवर के आरटीपीएस काउंटर पर बिना कार्य के भीड़ लगाने वालों व बिचौलियों पर कार्रवाई होगी। काउंटर पर आवेदक ही प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा करेंगे। उन्हें ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर कोईलवर अंचल के राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह ने आरटीपीएस काउंटर पर तैनात कर्मियों को निर्देश जारी किया है। आज दोपहर 2:00 बजे श्री सिंह जानकारी दी है।