इचाक: इचाक में 13 लोगों ने किया रक्तदान
इचाक में 13 लोगों ने किया रक्तदान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर इचाक के कुटुम-सुकरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया गया।