कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।