गरौठा: गुरसराय में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने उतरी नगर पालिका
झांसी के गुरसराय में नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए मऊरानीपुर बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी के पास सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएं