उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती को पीटा
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने युवती सकीना खातून की गला दबाकर जमकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं बीच बचाव में आए युवती के भाई की भी जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव की सकीना खातून ने अपने बगल के गांव बरारी हरकेश गांव के नीतीश कुमार से प्रेम विवाह किया था।