सिमडेगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 78वां स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद चौक सिमडेगा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वां स्थापना दिवस के मौके पर सिमडेगा स्थित विवेकानंद चौक पर सिमडेगा इकाई के द्वारा गुरुवार को 12 बजे माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर नगर संयोजक शिवम केशरी ,मंत्री जयंत पंडा सहित कई लोगों उपस्थित रहे। जहां पर सभी लोगों ने माल्यार्पण करते हुए छात्र हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।