पीलीभीत: जगतपुर गांव में ट्रैक्टर से जोत डाली गई 5 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के रहने वाले पंकज सिंह की गांव के पास पांच एकड़ जमीन है। इस पर वह लंबे समय से खेती कर रहे हैं। वर्तमान में खेत में गेहूं और सरसों की हरी भरी फसल खड़ी हुई थी। कड़ी मेहनत और लागत से उन्होंने दोनों फसलें तैयार की। आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाला एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर फसल को रौद दिया। पुलिस जांच में जुटी