पीलीभीत: कबीरगंज गौडी फार्म में बाघ ने पालतू कुत्ते को उठा लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हजारा थाना क्षेत्र के गांवों में बाघ और तेंदुए की चहलकदमी को लेकर लोग परेशान है। बाघ खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर रहे या फिर ग्रामीणों के पालतू पशुओं को उठा ले जा रहे है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो कबीरगंज गौडी फार्म का बताया जा रहा है।