आरा: सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव स्थित सोन नदी में डूबने से एक छात्र की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव स्थित सोन नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला निवासी मो.वकील कुरैशी का 22 वर्षीय पुत्र याकूब कुरैशी उर्फ मुन्ना है एवं वह दसवीं कक्षा का छात्र था।