आरा: रामनवमी पर्व को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम ने विभिन्न अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 रामनवमी पर्व को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम ने विभिन्न अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामनवमी का पर्व बसंत नवरात्रि की अंतिम तिथि 17.04.2024 को मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर हिन्दू सम्प्रदाय द्वारा पारंपरिक तरीके से चैता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महावीरी झंडा, शोभा यात्रा तथा रामजानकी झांकी आदि निकालते हैं।