आरा: बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर घाट स्थित गंगा नदी में डूबने से एक छात्रा की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर घाट स्थित गंगा नदी में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी राजेंद्र राम की 17 वर्षीया पुत्र शारदा कुमारी है एवं इंटर की छात्रा थी।