आरा: राजपूताना पचैना गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग शाम तक नहीं कर पाया रेस्क्यू, ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2024 कोइलवर प्रखंड के राजपूताना पचैना गांव में तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ ने पंजा मार कई ग्रामीणों को जख्मी भी किया। इसके बाद पूरे गांव और आसपास के गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम को बुलाया गया वन विभाग ने तेंदुआ को रेस्क्यू करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वो शाम तक वन विभाग के टीम के हाथ नहीं लगा।