सिवनी: ग्राम बींझावाड़ा में निकला 8 फीट लंबा अजगर, स्नेक कैचर प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू
Seoni, Seoni | Nov 11, 2024 ग्राम बींझावाड़ा में उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई जब एक विशाल अजगर निकल गया। उपस्थित लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्नेक कैचर प्रवीण तिवारी को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त 8 फीट लंबे और 10 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बता दें कि श्री तिवारी द्वारा अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर स्वच्छंद वातावरण में मुक्त भी किया जा चुका है।