मेरठ पुलिस ने एनएच 34 पर सड़क किनारे महिला की हत्याकर शव फेंके जाने के मामले का खुलासा कर दिया है । 21 फरवरी को मेरठ -बिजनौर नेशनल हाईवे पर भगवती फार्म हाउस के पास खेत में महिला का शव पड़ा मिला था । महिला के चेहरे को पूरी तरह किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था । इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया । आज पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया