नजीबाबाद: नजीबाबाद में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से मोहल्लों और बस्तियों में घुसा पानी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात से ही नदी उफान पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे से जलस्तर तेजी से बढ़ा और नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पानी घुस गया।