झालरापाटन: गिंदौर वार्ड में डेढ़ वर्षीय बच्चा खोलती दाल में गिरकर गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन के गिंदौर वार्ड में सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा खोलती दाल की भगोनी में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गिंदौर वार्ड निवासी युवराज के घर के आंगन में हुई। चूल्हे पर दाल पकाई जा रही थी, तभी उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक खेलते हुए भगोनी में गिर गया।