इटावा: बसरेहर इलाके में सहेली के घर से कापी लेकर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Sep 11, 2025 बसरेहर इलाके के अंतर्गत एक गांव में पांच दिन पूर्व गांव में रहने वाली एक सहेली के घर से स्कूल कापी लेकर लौट रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में दबोचकर बाजार के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित विशाल पुत्र किशनलाल को पुलिस ने गुरुवार सुबह अमृतपुर चौराहे से 11 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में बुधवार रात छात्रा की मां ने मुदकमा दर्ज कराया था।