चौपारण: दनुआ घाटी फिर बनी हादसे की वजह, मरम्मत कार्य में लगी JCB दुर्घटनाग्रस्त होकर कई टुकड़ों में बंटी
दनुआ घाटी में सड़क मरम्मत कार्य के दौरान एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि मशीन कई टुकड़ों में बंट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से राहत कार्य चलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई