सिविल लाइन में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, घायल का पुलिस ने कराया मेडिकल
बगहा निवासी रौनक गौतम बाइक से शहर की तरफ आ रहा था । बाइक जैसे ही पुलिस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची अज्ञात फोर व्हीलर ठोकर मारते हुए भाग खड़ा हुआ । एक्सीडेंट में बाइक सवार रौनक गौतम घायल हो गया । शनिवार की शाम 5 बजे सिविल लाइन थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और अज्ञात वाहन को तलाश रही है ।