हरनौत: हरनौत बाजार के पटेल नगर में चोरों ने बंद घरों से ताला तोड़कर ₹1 लाख के जेवरात चुराए
हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनौत बाजार के मोहल्ले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला सोमवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही ही जहां चोरों ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत नगद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मोहल्ले में इतनी बड़ी घटना हो गई उसके बावजूद भी पड़ोसी लोगों को भनक तक भी नहीं लगी। मकान माल