हेरहंज: डेंबू ग्राम में आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
मंगलवार को हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के डेंबू ग्राम में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान डेंबू ग्राम निवासी बंधु भुईया के पुत्र दिनेश भुईया के रूप में हुई। जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अशोक कुमार के द्वारा इलाज किया गया।