जहाज़पुर: टीठोडा माफी गांव से पशु चराने गई मासूम तीसरे दिन भी लापता, तलाश जारी
टीठोडा माफी गांव से पशु चराने गई मासूम तीसरे दिन भी लापता, तलाश जारी पंडेर थाना क्षेत्र के टीठोडा माफी गांव से लापता हुई 15 वर्षीय आरामी धोबी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरामी बुधवार सुबह पशु चराने जंगल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। पशु तो वापस आ गए, लेकिन बालिका के नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की।