हमीरपुर: इंगोहटा गांव में डेढ़ महीने में केवल चार किसानों से हुई 300 क्विंटल गेहूं की खरीद, किसान परेशान
इंगोहटा गांव स्थित सहकारी समिति में गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाने के बावजूद क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। केंद्र शुरू हुए करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी यहां मात्र चार किसानों से लगभग 300 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। किसानों का आरोप है कि जब भी गेहूं बेचने के लिए खरीद केंद्र पहुंचते हैं तो वहां तैनात कर्मचारी गोदाम भरा