मुरैना नगर: मुरैना: 3 माह की मासूम से दुष्कर्म पर ताऊ को उम्रकैद, जिला न्यायालय का सख्त फैसला
मुरैना जिला न्यायालय ने आज बुधवार शाम 3 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में आरोपी ताऊ को शेष प्राकृत जीवनकाल तक आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।घटना 30 दिसंबर 2025 की है। पुलिस ने डीएनए सहित पुख्ता साक्ष्य जुटाकर 15 दिन में चालान पेश किया। न्यायालय ने 3 माह में सुनवाई पूरी कर आरोपी को दोषी ठहराया।