हरदोई: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने जबलपुर हादसे के मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Hardoi, Hardoi | May 2, 2026 विकास खंड टोडरपुर के ग्राम फैजुल्लापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जबलपुर में हुए हृदयविदारक हादसे में असमय काल कवलित हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।