मंदसौर: खेत में खूनखराबा: रास्ते के विवाद में महिला के सीने पर चाकू, पांच टांके लगे
मंदसौर। जिले के सेतखेड़ी गांव में खेत तक जाने के रास्ते को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।