आरोन: भैंसावला गांव में मायके में फोन पर बात करने पर पति और सास ससुर देवर पर नव विवाहिता ने मारपीट के लगाए आरोप, मामला दर्ज
Aron, Guna | Jun 13, 2026 आरोन थाना के भैंसावला में 24 वर्षीय नव विवाहित मेहरूनिशा मारपीट के आरोप लगाए है। 13 जून को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, आज शनिवार सुबह फोन पर मायके में पिता से बात कर रही थी तभी पति राजा खान शराब पीकर आया गालियां दी मारपीट की। इसी बीच ससुर सास और देवर ने भी मारपीट की। महिला घायल है। सूचना पर डायल 112 पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।