धौलपुर: आग लगने से करीब 200 पानी के पाइप जल गए, खेतों में सिंचाई के लिए रखे थे, पीड़ित ने मुआवजे की मांग की
सांडा में रविवार को अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाले करीब 200 पानी के पाइप जलकर नष्ट हो गए। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पाइप मालिक संतोष त्यागी ने बताया कि सभी पाइप खेतों में सिंचाई के काम के लिए रखे गए थे। अचानक आग लगने से कुछ ही देर में सभी पाइप जलकर राख हो गए। उ