इंदौर: विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में की बैठक, प्रभारी मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री ने ली पहली बैठक
Indore, Indore | Sep 8, 2024 सीएम डॉ मोहन यादव ने इंदौर के सुनियोजित विकास को लेकर अहम बैठक की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत इंदौर के समस्त विकास कार्यों के एक प्रेजेंटेशन के साथ हुई जिसमें मुख्यमंत्री को सभी प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोग्रेस बताई गई। इसमें पश्चिमी बायपास, अहिल्या पथ, मेट्रोपाॅलिटिन सिटी प्रोजेक्ट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।