सुपौल एसपी सरथ आरएस के निर्देशानुसार सोमवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वीरपुर थाने की पुलिस ने अतिव्यस्त गोल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जहाँ छटे बड़े सभी वाहनों की जांच की गई. वाहनों की डिग्गी की जाँच की गई. दो पहिये वाहन चालको के हेलमेट व कागजातों की जाँच की गई. पूछे जाने पर वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि आदेशानुसार वहाँ जांच कि जा रही है.