हज़ारीबाग: एसएनसीयू में ऑक्सीजन पाइप फटने से मचा हड़कंप, नवजात सुरक्षित
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू में ऑक्सीजन पाइप फटने और आग लगने से देर रात हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई, जिससे नवजातों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।सूचना पर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे। तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप बदलकर ऑक्सीजन सप्लाई बहाल कर दी।