ललितपुर: नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रशासन की कार्रवाई, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री,अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।