कुरूद: कुरूद में कांस्टेबल पवन बर्मन सस्पेंड, ट्रक चालक के साथ मारपीट मामले में आदेश जारी
Kurud, Dhamtari | Jun 18, 2026 कुरूद थाना क्षेत्र में कांस्टेबल पवन बर्मन द्वारा ट्रक चालक के साथ अनुचित व्यवहार और मारपीट के बाद धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तत्काल उन्हें सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबल को ड्यूटी स्थल से नदारत भी पाया गया। आदेश जारी कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।