कुरडेग: कुरडेग के बाघचट्टा में वन विभाग की टीम के द्वारा अवैध रूप से लकड़ी लदा हुआ ट्रैक्टर को किया जप्त
कुरडेग के बाघचट्टा में वन विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार को 11:00 बजे अवैध रूप से लकड़ी लदा हुआ एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया ।प्रभारी वनपाल ने बताया कि वन रक्षक को सूचना मिली कि अवैध तरीके से धुलाई हो रही है जिस पर कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का कहना है की आंधी तूफान से रैयत जमीन पर गिरे पेड़ को लाया जा रहा है, हालांकि वनपाल ने बताया कि नियम के विरुद्ध है।