ग्वालियर गिर्द: लगातार हो रही बारिश से प्रभावित हुए इलाकों का दौरा करने निकले ऊर्जा मंत्री, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
-ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर लगातार हो रही बारिश के चलते प्रभावित इलाकों का दौरा करने सरकारी अमले के साथ बुधवार को निकले। जहां उन्होंने बरसते पानी में प्रभावित इलाकों गलियों और घरों तक मौका मुआयना किया और अधिकारियों को पानी की निकासी के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आपदा राहत शिविर भी शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।