लालबर्रा: सड़क हादसे में जाम निवासी 21 वर्षीय अमित की मौत, 11 वर्षीय अंश मात्रे बाल-बाल बचा
लालबर्रा-जाम मार्ग पर टेंगनीकला के पास पिकअप और टू-व्हीलर में भिड़ंत - लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालबर्रा-जाम मार्ग पर 23 मार्च सोमवार प्रातः 09 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेंगनीकला में एक मोड़ पर दूध वाहन (पिकअप) और दुपहिया वाहन की सीधी भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा 11 वर्षीय बालक कों मामूली चोटे आई है।